प्रियंका चोपड़ा बोलीं- बढ़ती उम्र के साथ बदल गया है शरीर, अगर कहूं बात नहीं गिरती तो ये झूठ होगा


प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका शरीर अब पहले की तरह नहीं हैं। इस बात को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि जिस तरह से उनकी बॉडी को जज किया जाता है, वहां वह परेशान हो जाती हैं। उनका कहना है कि उनका शरीर जैसा है, उन्होंने वैसे ही स्वीकार करना सीख लिया है।

प्रियंका बोलीं कि बात है

प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। अब वह 38 साल की हैं। याहू लाइफ से बातचीत में प्रियंका ने बताया, मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उम्र बढ़ने के साथ मेरे शरीर में बदलाव आए, जैसे कि सबके शरीर के साथ होता है। इसे मुझे दिमागी तौर पर भी स्वीकार करना ही था कि ठीक है, चलो अब मेरा शरीर ऐसा दिखता है, अब मैं ऐसी दिखती हूं। ठीक है, मैं अपने अभी के शरीर के साथ हूं ना कि 10 या 20 साल के शरीर के साथ।

प्रियंका ने मजेदार किस्सा बताया, इटली के लोग नहीं बोल पाते थे ‘चोपड़ा’, ऐसे लेते थे उनका नाम

पीसी बोलीं, मिलता है आत्मविश्वास

प्रियंका आगे बताती हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है और आपको विश्वास दिलाता है कि आप कैसे दिखते हैं इसके बाद क्या कर रहे हैं। मैं हमेशा सोचती हूं कि मैं क्या कर पा रही हूं? मेरा उद्देश्य क्या है? आज मुझे जो काम मिला था वह क्या ठीक से कर पा रही हूँ। प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि उनके आत्मविश्वास और लोगों को इम्प्रेस करने की काबिलियत का उनकी बॉडी से कोई लेना-देना नहीं है।





Source link

Tags: प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा इंटरव्यू, प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू, प्रियंका चोपड़ा तस्वीरें, प्रियंका चोपड़ा फोटोज, हिंदी समाचार, हिंदुस्तान, हिन्दी में समाचार, हिन्दुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: