मध्यप्रदेश: ऑक्सीजन सिलिंडर ले जा रहा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, चार घायल

रिपोर्टर डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

द्वारा प्रकाशित: जीत कुमार
Updated Mon, 10 मई 2021 12:03 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो: सोशल मीडिया

ख़बर सुनना

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा एक वाहन पलट गया। इस हादसे में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक महिला और घायल भी उसी वाहन में यात्रा कर रहे थे।

उप पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि चालक सहित अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृत महिला की पहचान इमो आदिवासी के रूप में हुई है जो रास्ते में श्योपुर जाने को वाहन में सवार हुई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई थी।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर गाड़ी का टायर फटने से हुई है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और हादसे की जांच जारी है।

विस्तार

Source link

Tags: madhya pradesh news, Mp न्यूज़, एमपी दुर्घटना की खबर, नवीनतम मध्य प्रदेश समाचार हिंदी में, मध्य प्रदेश में दुर्घटना, मध्य प्रदेश समाचार हिंदी में, मध्य प्रदेश हिंदी समचार, मप्र पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: